महिलाएँ व बच्चे भी कर रहे खाना बनाने में सहयोग

गंगापुर सिटी। मजदूरी ना मिलने व महामारी के डर से पलायन करने वाले मजदूरों का जत्था रोजाना गंगापुर सिटी से गुजर रहा है, ऐसे समय में जरूरतमंदों के साथ-साथ इन यात्रियों की भी भोजन व्यवस्था सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जोश के साथ की जा रही है।
भोमिया प्रेमी नवीन आरओ ने बताया प्रतिदिन की तरह सोमवार को करीब 650 भोजन पैकेट
पैदल चलने वाले यात्री एवं बेघर, जरूरतमंद, असहाय लोगों को दूध की डेयरी, सालोदा रोड, धन्वंतरी कॉलोनी, इस्लामपुरा एवं विभिन्न शहरों के लिए एवं जाने वाले रोड पर बांटे गए।
इसी तरह भूख से परेशान गोवंश को भी करीब 100 किलो हरा चारा शहर के विभिन्न स्थानों पर खिलाया गया।
सेवा कार्य से जुड़े संजय ठीकरिया ने बताया की बेघर एवं भूखा व्यक्ति Óभोमिया जी का बाग दशहरा मैदान, लक्ष्मी ब्यूटी पार्लर उदेई मोड़, लेदिया जनरल स्टोर ईदगाह रोड पर संपर्क करके पैकेट प्राप्त कर सकता है।
मानव सेवा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष नरदेव गुप्ता, विजय गोयल, संजय ठिकरिया, अरविंद गोयल पत्रकार, क्लब 91 के अशोक मंगल, वासुदेव, गोविंद, राजेश, श्याम प्रेमी, भोमिया प्रेमी सदस्य नवीन आरओ, पुरुषोत्तम टल्लन, नंदकिशोर धोलटा, राजू मोदी, मोहन टेलर, धर्मेंद्र शर्मा, मुंशी माली, टिंकल पंडित, आनंद खूँटला, गौरव शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने अलग- अलग स्थान पर जाकर भोजन एवं चारा वितरण किया। badhtikalam.com