देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देगा 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज

गंगापुर सिटी। कोरोना महामारी के कारण देश की आर्थिक स्थिति पर आए संकट से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बीस लाख करोड़ का स्पेशल पैकेज दिया है उसकी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशंसा की है।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि ये पैकेज देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने वाला है। उन्होंने कहा कि ये पैकेज देश की जीडीपी का 10 प्रतिशत है। इसके जरिये देश के सभी वर्गों को संबल व सपोर्ट मिलेगा। यह पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को नई गति देगा और आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देगा। उन्होंने प्रधानमंत्री की सोच और उनके जीवट की तारीफ करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में जिस प्रकार वे आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के साथ हमे संबल प्रदान कर रहे हैं और आत्मविश्वास बढ़ा रहे हैं इससे उनके एक मजबूत अभिभावक की छवि प्रदर्शित होती है।
सभापति संगीता बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की संकल्पशक्ति की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। देशवासियों को आत्मनिर्भर बनाने की उनकी इच्छाशक्ति ओर संकल्पशक्ति देश को ओर मजबूत बनाएगी। देश को दिया गया उनका स्पेशल आर्थिक पैकेज उस कड़ी के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।
जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया गया स्पेशल पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की कड़ी में एक विशेष योगदान है। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना देशवासियों को सुदृढ व मजबूत बनाने की उनकी बड़ी सोच को प्रदर्शित करती है। उनकी इस सोच में एक अभिभावक की छवि नजर आती है। ये पैकेज इस संकट में देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार प्रदान करेगा। यह पैकेज सभी वर्गों को ध्यान में रखकर दिया गया है।
पूर्व सभापति हरि प्रसाद बोहरा ने भी इस पैकेज की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की सोच बहुत ही बड़ी है, इसलिए उन्होंने 130 करोड़ हिंदुस्तानियों की चिंता करते हुए इस पैकेज की परिकल्पना की है। सभी वर्गों के लोगों को राहत पहुंचाई है। इस पैकेज में उन्होंने लोकल को विशेष महत्व देते हुए जो उद्योगों की कल्पना की है वह देश को आत्मनिर्भर बनाने की कड़ी में महत्वपूर्ण कदम है।
मंडल अध्यक्ष वीरु पुजारी, सुशील दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, गिरधारी सोनी, विनोद अटल, वीरु बजाज, दिलीप पंवार, कौशल बोहरा, अशोक कमालपुर, मिथलेश व्यास, गोपाल धामोनिया, निर्मल अमरगढिया, रवि मंगल, अनिल दुबे, नरेश दुबे, गोपाल दीक्षित, अशोक शर्मा, रेणु आर्य, ज्योति दीक्षित, अंजू हेमनानी, नीरज दीक्षित, मंजू सिंघल, सत्यनारायण शर्मा, राधेश्याम बुकसेलर, कमलेश महावर, नारायण महावर, सूरजमल जाट, बबलू चौधरी, हिमांशु शर्मा, विष्णुकांत दीक्षित, सारांश जैन, मनोज कुनकटा, नरेंद्र हरसाना, सवाई सिंह, पुखराज सलेमपुर आदि ने भी इस पैकेज की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है।