गंगापुरसिटी। जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना ने शुक्रवार को मीना बड़ौदा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी मीना ने विद्यालय में संचालित स्माइल 3 कार्यक्रम पोर्ट पोलियो संधारण, स्माइल कालिंग, गृह कार्य जांच, आओ घर से सीखें, शनिवारीय क्विज प्रतियोगिता और समर्थ प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, वृक्षणरोण कार्यक्रम, एम डी एम आदि गतिविधियों के बारे जानकारी प्राप्त की। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर विद्यालय में पौधरोपण भी किया। उन्होंने ग्रीन कार्नर, ग्रास मैदान और वृक्षारोपण कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रेमराज मीना ने समस्त संचालित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। जिला शिक्षा अधिकारी ने व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित ट्रेड्स बीएण्डडब्ल्यू और ऑटोमोटिव आदि के बारे में भी जानकारी ली।
Related Articles
खाद की कालाबजारी के विरोध में किसानों के साथ रास्ता जाम कर रहे दो भाजपा नेता गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
गंगापुर सिटी। सवाईमाधोपुर मेगा हाईवे पर शुक्रवार को किसानों को खाद नहीं मिलने एवं खाद विक्रेताओं द्वारा खाद की कालाबजारी करने के विरोध में किसानों के साथ रास्ता जाम कर रहे भाजयुमों के जिलाध्यक्ष नागेश […]
वासुदेव का क्लब-91 ने किया सम्मान
जिला अग्रवाल महिला मण्डल की जिलाध्यक्ष रेखा व महामंत्री रेनु भी हुई सम्मानितगंगापुर सिटी। शहर में निकाली गई श्री अष्टलक्ष्मी जी की जन आशीर्वाद रथयात्रा को सफल बनाने के लिए संयोजक बने वासुदेव बंसल का […]
प्रधान-उप प्रधान ने किया कार्यभार ग्रहण, विकास की जताई प्रतिबृद्धता
-पूर्व विधायक सहित जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भागगंगापुरसिटी। पंचायत समिति की नवनिर्वाचित प्रधान मंजू गुर्जर व उप प्रधान पुष्कर सिंह जाट ने विधि-विधान के साथ गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद पंचायत […]