गंगापुरसिटी। क्षेत्र में बुधवार को नाग पंचमी पर्व परम्परागत रूप से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने नाग देवता का पूजन किया और मंगलकामनाएं की। नाग देवता की पूजा का सुबह से ही सिलसिला शुरू हो गया। दशहरा मैदान क्षेत्र में महिदास बालाजी के पास सुबह से महिलाओं का पूजन के लिए पंहुचना शुरू हो गया। महिलाओं ने भीगे अन्न का भोग लगाया और नाग देवता को दूध अर्पित किया। साथ ही महिलाओं ने सामूहिक रूप से कथा का श्रवण भी किया। इसके अलावा पुरानी अनाज मंडी स्थित सीतारामजी मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने नाग देवता की पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि सावन मास में नाग देवता की पूजा से मनौती पूरी होती है।
Related Articles
शिक्षकों का किया सम्मान, 15 को मनाएंगी नंदोत्सव
-अन्तराष्ट्रीय महिला वैश्य समाज गंगापुरसिटी। अन्तरराष्ट्रीय महिला वैश्य समाज की ओर से शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में नोबल पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने शिक्षक दिवस के […]
श्रीमद् भागवत कथा। भण्डारा आज
देख सुदामा की दीन दशा करुणा करके करुणानिधि रोएश्रीमद् भागवत कथा में सुदामा प्रसंग से श्रद्धालुओं के छलके आंसूगंगापुर सिटी। जैसे ही गरीब सुदामा अपनी गरीबी हालात के साथ योगीराज भगवान श्रीकृष्ण से मिलने आया […]
सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का उठा रहे लाभ
-लॉयन्स क्लब गरिमा के तत्वावधान में आयोजन -शिविर के दो दिन रहे शेष गंगापुर सिटी। जिला मुख्यालय स्थित किरण पैलेस के सामने ओसवाल मेडिकल स्टोर पर लॉयन्स क्लब क्लब गरिमा के तत्वावधान में सम्पूर्ण शारीरिक […]