![edu](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2021/07/edu-678x381.jpg)
गंगापुरसिटी। स्थानीय निवासी दिनेशचंद अग्रवाल की पुत्री आकांक्षा अग्रवाल ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं विज्ञान वर्ग में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार व शहर का नाम रोशन किया है। आकांक्षा डीएस साइंस एकेडमी में अध्ययनरत थी। उसने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं विज्ञान की परीक्षा में 500 में से 484 अंक अर्जित कर 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आकांक्षा का कहना है कि वह उच्च शिक्षा ग्रहण कर डॉक्टर बनना चाहती है।