गंगापुरसिटी। क्षेत्र में बुधवार को नाग पंचमी पर्व परम्परागत रूप से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने नाग देवता का पूजन किया और मंगलकामनाएं की। नाग देवता की पूजा का सुबह से ही सिलसिला शुरू हो गया। दशहरा मैदान क्षेत्र में महिदास बालाजी के पास सुबह से महिलाओं का पूजन के लिए पंहुचना शुरू हो गया। महिलाओं ने भीगे अन्न का भोग लगाया और नाग देवता को दूध अर्पित किया। साथ ही महिलाओं ने सामूहिक रूप से कथा का श्रवण भी किया। इसके अलावा पुरानी अनाज मंडी स्थित सीतारामजी मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने नाग देवता की पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि सावन मास में नाग देवता की पूजा से मनौती पूरी होती है।
Related Articles
बालिका के हृदय का हुआ निशुल्क ऑपरेशन, परिवारजन खुश
गंगापुरसिटी. कल्याणजी गेट निवासी 12 वर्षीय बालिका नुसरत बानो पुत्री फिरोज खान का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत हृदय का निशुल्क ऑपरेशन हुआ है।आरबीएसके चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. कपिल देव जैमिनी ने बताया […]
WCREU का चेतावनी दिवस: मौद्रीकरण के खिलाफ रेलकर्मियों का प्रदर्शन, जनशताब्दी ट्रेन आगमन पर रैली
गंगापुरसिटी। केन्द्र सरकार की मौद्रीकरण नीति के खिलाफ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRMF) व वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (WCREU) के आह्वान पर बुधवार को चेतावनी दिवस मनाया गया। इस दौरान गंगापुरसिटी में शाम […]
मास्टर प्लान को लेकर बैठक 8 को
गंगापुरसिटी. भाजपा की ओर से नगर परिषद द्वारा शहर के समुचित विकास को लेकर तैयार किए जा रहे मास्टर प्लान 2035 के लिए आम लोगों के सुझाव व विकास की ठोस अवधारणा तय करने के […]