सवाई माधोपुर. कलेक्टर ने वन क्षेत्र एवं वन क्षेत्र के झरनों एवं पिकनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही रोकने के लिये वन विभाग के 5 अधिकारियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उप वन संरक्षक सवाई माधोपुर जयराम पाण्डे मोबाईल नम्बर 9413356317 को अमरेश्वर महादेव व आस पास के क्षेत्र, उप वन संरक्षक कोर, सवाई माधोपुर महेन्द्र कुमार शर्मा, 9414681137 को गणेश धाम व आस पास के क्षेत्र, उप वन संरक्षक चम्बल परियोजना सवाई माधोपुर अनिल यादव 8005816999 को झोझेश्वर महादेव, कुशालीदर्रा क्षेत्र, उप वन संरक्षक पर्यटन सवाई माधोपुर सुमित बंसल 9887330137 को सीता माता मन्दिर व आस पास के क्षेत्र एवं सहायक वन संरक्षक कोर सवाई माधोपुर संजीव कुमार शर्मा 9610435363 को राजबाग, गाडाडूब एनिकट व आस पास का परिक्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इन्हें निर्देश दिये गये हैं कि वन क्षेत्र में किसी भी मानव आवाजाही को रोका जाये क्योंकि सभी नदी नाले उफान पर हैं।
Related Articles
Hanuman jayanti: पुलिस-प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
-हनुमान जयन्ती पर शोभायात्रा 6 कोगंगापुर सिटी। हनुमान जयन्ती के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन की ओर से सजगता बरती जा रही है। जयन्ती पर गुरुवार सुबह दशहरा मैदान स्थित महिदास बालाजी मंदिर से शोभायात्रा निकाली […]
अनुमत दुकानों के अलावा अन्य दुकानें खुली तो होगी कडी कार्रवाईः कलेक्टर
गाइड लाइन की पालना आवश्यक रूप से होसवाई माधोपुर। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा बुधवार को आदेश जारी कर वैवाहिक सीजन को देखते हुए सुबह आठ से सुबह साढे ग्यारह बजे तक किराना, इलेक्ट्रिक आइटम […]
दुकानों पर कोविड-19 टीका लगाने की जांच, नौ कार्मिकों ने नहीं लगवाई प्रथम डोज
गंगापुरसिटी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को कोविड-19 टीकाकरण जांच के लिए दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चार दुकानों पर 9 ऐसे कार्मिक मिले, जिन्होंने टीके की प्रथम […]