वन क्षेत्र एवं झरनों पर आवाजाही रोकने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

सवाई माधोपुर. कलेक्टर ने वन क्षेत्र एवं वन क्षेत्र के झरनों एवं पिकनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही रोकने के लिये वन विभाग के 5 अधिकारियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उप वन संरक्षक सवाई माधोपुर जयराम पाण्डे मोबाईल नम्बर 9413356317 को अमरेश्वर महादेव व आस पास के क्षेत्र, उप वन संरक्षक कोर, सवाई माधोपुर महेन्द्र कुमार शर्मा, 9414681137 को गणेश धाम व आस पास के क्षेत्र, उप वन संरक्षक चम्बल परियोजना सवाई माधोपुर अनिल यादव 8005816999 को झोझेश्वर महादेव, कुशालीदर्रा क्षेत्र, उप वन संरक्षक पर्यटन सवाई माधोपुर सुमित बंसल 9887330137 को सीता माता मन्दिर व आस पास के क्षेत्र एवं सहायक वन संरक्षक कोर सवाई माधोपुर संजीव कुमार शर्मा 9610435363 को राजबाग, गाडाडूब एनिकट व आस पास का परिक्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इन्हें निर्देश दिये गये हैं कि वन क्षेत्र में किसी भी मानव आवाजाही को रोका जाये क्योंकि सभी नदी नाले उफान पर हैं।