गंगापुरसिटी। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा, भोपाल एवं जबलपुर मंडल के हजारों रेल कर्मचारियों ने सभी विभागों के वरिष्ठ तकनीशियनओं का ग्रेड पे 4200 रुपए से 4600 रुपए में अपग्रेड करने एवं इंजीनियरिंग विभाग के समस्त ट्रेकमेंनो को ग्रेड पे 4200 रुपए व 4600 रुपए देने की मांग को लेकर यूनियन के हस्ताक्षर अभियान को समर्थन करते हुए यूनियन के मांग पत्र पर हस्ताक्षर किए। यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि कोटा मंडल में शुक्रवार सुबह से सभी तकनीकी विभागों एवं विभागों के कार्यालयों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। गंगापुरसिटी में मंडल सहसचिव राजू लाल गुर्जर के नेतृत्व में इंजीनियर विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों ने यूनियन के मांग पत्र पर हस्ताक्षर कर आंदोलन का समर्थन किया। मंडल सह सचिव राजू लाल गुर्जर ने बताया कि यूनियन का यह आंदोलन 27 अगस्त तक लगातार चलेगा। यूनियन के पदाधिकारी इंजीनियरिंग विभाग के सभी गैंग यूनिटों में जाकर एवं कार्य स्थल पर जाकर कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं। इसी इसी प्रकार तकनीकी विभाग के पावर हाउस टीआरडी कैरीज संकेत दूरसंचार टीआरएस आदि विभागों में भी वरिष्ठ तकनीशियनों का ग्रेड पे 4200 से बढ़ाकर 4600करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू हो चुका है।
Related Articles
वीकेंड कर्फ्यू में गाइडलाइन की अवहेलना पर 21 जनों से 77 सौ के चालान काटे
सवाई माधोपुर। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 59 घंटे के वीकेंड कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को जिला मुख्यालय सहित अधिकांश स्थानों पर बाजार बंद रहे। वहीं प्रशासन द्वारा गाइडलाइन की पालना करवाने […]
डी.एस.साईंस अकेडमी की ‘गंगापुर गौरव रैली-2023’ की रैली रही भव्य एवं ऐतिहासिक
गौरव रैली के स्वागत में शहरवासियों ने बिछाए पलक पाँवड़े गंगापुर सिटी। डी.एस. साइंस एकेडमी (ds science academy) के सत्र-2023 आईआईटी जेईई एडवांस, नीट, एसटीएसई एवं बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों […]
जिला कलक्टर ने दी जिलेवासियों को दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं
लोकतन्त्र के पर्व मतदान दिवस 25 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील गंगापुर सिटी। जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने जिलेवासियों को दीपावली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही विधानसभा आमचुनाव 2023 […]