सद्भावना दिवस: राजीव गांधी के योगदान को किया याद

गंगापुरसिटी। कांगे्रस कार्यकर्ताओं की ओर से शुक्रवार को देवी स्टोर चौराहा स्थित कांगे्रस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयन्ती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। विधायक रामकेश मीना सहित कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्घासुमन अर्पित किए और देश के हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। इस मौके पर विधायक मीना ने कहा कि राजीव गांधी ने किसान हित में कई कार्य कर किसानों को सम्बल प्रदान किया। साथ ही सूचना क्रांति व कम्प्यूटराइजेशन के क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाया। चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्होंने मतदान की उम्र सीमा 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष कर युवाओं को वोट देने का अधिकार दिया। साथ ही स्थानीय संस्थाओं के चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का कार्य भी राजीव गांधी की ही देन है। उनका मानना था कि देश का विकास युवाओं के द्वारा ही हो सकता है। वे हमेशा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष मुकेश शर्मा, शहर अध्यक्ष हरगोविन्द कटारिया, कैलाशचन्द मीना, अब्दुल वहाब, मनोनीत पार्षद वीरेन्द्र अग्रवाल, रविकान्त मिश्रा, डॉ. जुम्मा खान, नेतराम बैरवा, अरविन्द मीना, विकेश खण्डेलवाल, सीमा वाल्मिकि, महेश रैगर, मुबारिक अली, कृष्ण कुमार गोयल, महबूब खान, मुजाहिद, फिरोज खान, रामराज मीना एवं वरिष्ठ कांग्रेसी व अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।