Baba Ramdev Padyatra: गंगापुरसिटी। शहर के वार्ड 23 में रैगर मोहल्ला स्थित रामदेवजी मंदिर से मंगलवार को बाबा रामदेवजी की 23वीं पद यात्रा (Baba Ramdev Padyatra) रवाना हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर व विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद वेदप्रकाश सोनवाल ने ध्वज की पूजा-अर्चना कर पदयात्रियों को रवाना किया। इस मौके पर पूर्व विधायक गुर्जर ने कहा कि धार्मिक यात्राओं से मनुष्य के जीवन में सद्विचारों का संचार होता है। उन्होंने पदयात्रियों को यात्रा का अवसर मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनकी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। इसके बाद पदयात्री बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग श्रद्धाभाव से ओतपोत नजर आए। यात्रियों के लिए अल्पहार की व्यवस्था भी की गई। इस मौके पर समाजसेवी धनेश शर्मा, लीला देवी, कमला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपा गुप्ता, सीतू बाल्मीकि, संजय, भारत खोलिया, पुरुषोत्तम, त्रिलोकचंद, रवि, रतन तासीबाल, मन्नूलाल, दामोदर, कैलाश, अभिषेक, योगेश, कुणाल, खेमचंद उपस्थित थे।
Related Articles
गुलकन्दी स्कूल का विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
सभी बालिकाएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णगंगापुर सिटी। विद्या भारती से सम्बद्ध एवं भारतीय शिक्षा समिति द्वारा संचालित गुलकन्दी देवी आदर्श विद्या मंदिर में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा घोषित विज्ञान वर्ग के परीक्षा परिणाम […]
जल सेवा करने पहुंची लॉयंस क्लब गरिमा की टीम
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का जल सेवा अभियानरेलवे स्टेशन पर 12 वर्ष से जैन सोशल ग्रुप कर रहा है रेल यात्रियों के लिए जल सेवा गंगापुर सिटी। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की ओर से रेलवे […]
लहरिया उत्सव में महिलाओं ने मचाई धूम
गंगापुर सिटी। अंतर्राष्ट्रीय जिला सवाईमाधोपुर वैश्य महिला महासम्मेलन एवं तहसील महिला महासम्मेलन के तहत रुकमणी पैलेस में लहरिया उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा रावत ने दीप प्रज्वलित कर की।कार्यक्रम संयोजक कविता खूंटेटा और […]