गंगापुरसिटी। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद की ओर से अर्जुन पैलेस मैरिज हॉल में लहरिया महोत्सव आयोजित किया गया। भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवल के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि प्रांतीय महिला प्रमुख राजस्थान पूर्व मीना शर्मा थी। अध्यक्षता प्रांतीय नेत्र चिकित्सा शिविर प्रभारी विश्व बंधु आर्य ने की। शाखा अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। शाखा सचिव मयंक शर्मा ने बताया कि इसके बाद महिलाओं ने राजस्थानी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। लहरिया महोत्सव में परिषद की चारों शाखाओं की महिला प्रतिनिधियों ने भाग लेकर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन स्वाति शर्मा व गीता हेमनानी ने किया। अंत में महिला प्रमुख गायत्री सिंहल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Related Articles
लहरिया उत्सव: मिसेज लहरिया क्वीन रेनू और सावन क्वीन बनी मंजू
अंतरराष्ट्रीय जिला वैश्य महिला महासम्मेलन की ओर से हुआ कार्यक्रम गंगापुर सिटी। अंतरराष्ट्रीय जिला वैश्य महिला महासम्मेलन की जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना पल्लीवाल की अध्यक्षता में नरुका प्राइड में लहरिया उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की […]
लहरिया महोत्सव में शामिल होने इंदरगढ़ जाएंगे भक्तजन
-24 को जागरण और 25 को लहरिया महोत्सव गंगापुरसिटी। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति की ओर से 25 अगस्त को इंदरगढ़ में माता रानी को 108 मीटर लम्बा लहरिया जयकारे के साथ चढ़ाया जाएगा। इस […]
लहरिया महोत्सव: सावन गीतों पर किया नृत्य, कैटवॉक में लिया भाग
गंगापुरसिटी। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महिला समाज के तत्वावधान मे लहरिया महोत्सव कुसुम गुप्ता के मुख्यातिथ्य में खण्डेलवाल धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सावन गीतों पर महिलाओं ने मनभावक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। साथ […]