भाविप विवेकानंद शाखा: लहरिया महोत्सव में छाया उल्लास

गंगापुरसिटी। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद की ओर से अर्जुन पैलेस मैरिज हॉल में लहरिया महोत्सव आयोजित किया गया। भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवल के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि प्रांतीय महिला प्रमुख राजस्थान पूर्व मीना शर्मा थी। अध्यक्षता प्रांतीय नेत्र चिकित्सा शिविर प्रभारी विश्व बंधु आर्य ने की। शाखा अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। शाखा सचिव मयंक शर्मा ने बताया कि इसके बाद महिलाओं ने राजस्थानी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। लहरिया महोत्सव में परिषद की चारों शाखाओं की महिला प्रतिनिधियों ने भाग लेकर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन स्वाति शर्मा व गीता हेमनानी ने किया। अंत में महिला प्रमुख गायत्री सिंहल ने सभी का आभार व्यक्त किया।