गंगापुरसिटी। अग्रवाल महिला मंडल मिर्जापुर की ओर से गीतादेवी के आवास पर नंदोत्सव का आयोजन किया गया। सुनीता आर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की ओर से भगवान कृष्ण पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। साथ ही बधाई लुटा कर मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर राधा-कृष्ण सहित यशोदा-नंद की सजीव झांकियां सजाई गई। इस अवसर पर अग्रवाल कन्या महाविद्यालय के चुनाव में सर्वाधिक वोटों से जीतने पर अग्रवाल महिला सदस्य अनीता खूंटामार का माला व शाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मंडल के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान उषा मित्तल, दुर्गेश सिंहल, मीना बंसल, शारदा रानी, गीता देवी, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, रजनी सिंहल, रेखा गुट्टा, सीता सिंहल, अंजू मित्तल, मीनू मित्तल, वर्षा, लक्ष्मी, मंजू, अनीता, संतोष देवी, लीला देवी, गुड्डी, नीतू, शकुंतला आदि महिलाएं मौजूद थी।
Related Articles
जेईई मेंस 2021 के फाइनल में क्रिएटिव साइंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ परिणाम दे फहराया परचम
-नीट 2021 में भी क्रिएटिव के विद्यार्थियों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शनगंगापुरसिटी। कठिन परिश्रम, धैर्य व लगन की बदौलत क्रिएटिव पब्लिक स्कूल व क्रिएटिव साइंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने आईआईटी जेईई मेंस 2021 के फाइनल में […]
युवा मन पर उदासीन छाया: भारत की पोस्ट-कोविड पीढ़ी में आत्महत्याओं की चिंताजनक वृद्धि को उजागर करना
DR. MUKESH GARG: यह एक बेहद उदासी भारी दिल से बिकल रही फुसफुसाहट थी जो हमारे छोटे से शहर में त्रासदी का भयावह बोझ लिए हुए गूंज रही थी। एक युवा इंजीनियर, जिसकी उम्र बमुश्किल […]
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने किया स्वागत-सत्कार
गंगापुर सिटी। डीएस साइंस एकेडमी की ओर से निकाली गई गंगापुर गौरव रैली का अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से कचहरी रोड पर जोरदार स्वागत-सत्कार किया गया। एकेडमी के विद्यार्थी जिन्होंने आईआईटी व नीट में […]