गंगापुरसिटी। नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में चलाए जा रहे फिट इंडिया फ्रीडम शपथ अभियान में गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोकसी में प्रधानाचार्य रजनसिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में 75वां आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खेमराज गुप्ता ने बताया कि साथ ही फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज के मूल मंत्र का अनुसरण कर स्वयं और परिवार को फिट रहने का संदेश दिया। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चूली के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम की शपथ दिलाई गई। साथ ही कोविड जागरुकता व वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ मौजूद था।
Related Articles
कसरत से बढ़ती है लोगों की उम्र, रिसर्च में हुआ खुलासा
हाल ही के ‘फिनिश ट्विन्स कोहोर्ट स्टडी की एक रिपोर्ट को देखकर शोधकर्ताओं ने आश्चर्य जताया है। स्टडी का कहना है कि जीवन पर खाली समय की शारीरिक गतिविधि का कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ता […]
सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का उठा रहे लाभ
-लॉयन्स क्लब गरिमा के तत्वावधान में आयोजन -शिविर के दो दिन रहे शेष गंगापुर सिटी। जिला मुख्यालय स्थित किरण पैलेस के सामने ओसवाल मेडिकल स्टोर पर लॉयन्स क्लब क्लब गरिमा के तत्वावधान में सम्पूर्ण शारीरिक […]
भगवान राम के चरित्र पर आधारित ऑनलाइन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
संभागियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, सभी को किया जाएगा सम्मानित गंगापुर सिटी। भगवान राम के जीवन चरित्र से हम क्या प्रेरणा ले सकते हैं और परिवार, देश, राष्ट्र को क्या संदेश दे सकते हैं?इस विषय […]