गंगापुरसिटी। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की ओर से शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती के उपलक्ष्य में वर्तमान परिपेक्ष्य में पंडि़तजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। शहर मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप दुनिया में भारत को सम्मान दिलाने व गरीब कल्याण की योजना के माध्यम से जो कार्य किए जा रहे है, उसी को ध्यान में रख कर पं. उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विचार गोष्ठी रखी गई है। मण्डल अध्यक्ष गिरधारी सोनी ने बताया कि 25 सितंबर को सुबह 9 बजे नसिया कॉलोनी स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय बाल उद्यान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। साथ ही विचार गोष्ठी आयोजित होगी। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक मानसिह गुर्जर होंगे। सभी पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों, पार्टी व मोर्चा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की गई है।
Related Articles
जेएनवी के पांच विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए चयनित
संभाग स्तर पर मांडणा और पेपरमेशी में मिला पहला स्थान गंगापुर सिटी। जवाहर नवोदय स्कूल के पांच विद्यार्थियों का राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ है। शिक्षा में कला कार्यक्रम के अंतर्गत जवाहर नवोदय स्कूल […]
असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
गंगापुरसिटी। भारत विकास परिषद ने एएसपी को ज्ञापन सौंप कर दशहरा मैदान के पास स्थित हीरालाल मोक्षधाम के मुख्य दरवाजे पर लगी टाइल्स को तोडऩे वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। […]
विशेष योग्यजनों को कियोस्क आवंटन पर की चर्चा, मनाएंगे विश्व विकलांग दिवस
गंगापुरसिटी। विशेष योग्यजन विकास समिति की तहसील स्तरीय बैठक शनिवार को पंचायत समिति परिसर मेें जिलाध्यक्ष मुरारीलाल बैरवा के सानिध्य व जिला सलाहकार मनोज कुमार मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 3 दिसम्बर […]