गंगापुरसिटी। भाजपा नेताओं ने फसल खराबे को लेकर विशेष गिरदावरी के तहत फसल की बुवाई को शामिल करने की मांग की है। भाजपा वजीरपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सवाई सिंह राजावत, किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल व पंचायत समिति उप प्रधान पुष्कर जाट ने बताया कि करीब 50 प्रतिशत रकबे की बुवाई हो चुकी है। किसानों ने महंगे खाद, बीज व डीएपी का उपयोग कर बुवाई की थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। इससे महंगाई के दौर में किसानों को फिर से बुवाई करनी पड़ेगी। इससे किसानों पर आर्थिक भार आएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से विशेष गिरदावरी के आदेश दिए गए हैं, लेकिन इसमें बुवाई को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में उन्होंने राज्य सरकार से बुवाई को भी विशेष गिरदावरी में शामिल करने की मांग की है ताकि किसानों को राहत मिल सके।
Related Articles
अब स्वयंपाठी छात्राओं का परीक्षा केन्द्र भी रहेगा क्रिएटिव गर्ल्स कॉलेज
कोटा विश्वविद्यालय, कोटा ने परीक्षा केन्द्र का किया आवंटन गंगापुर सिटी। कोटा विश्वविद्यालय, कोटा से संबद्ध क्रिएटिव गर्ल्स कॉलेज में सत्र 2020-21 में आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षाओं के लिए क्रिएटिव गर्ल्स कॉलेज में […]
Ayodhya Ram Mandir: सांसद और विधायक तीन माह में ढाई करोड लोगों को अयोध्या पहुंचाएंगे
December 26, 2023
ajay pareek
Government, टॉप न्यूज, ताजा खबरें, धर्म/ज्योतिष, बिजनेस, राजनीति, राजस्थान न्यूज, शिक्षा
0
Ayodhya Ram Mandir: राजनीति और धर्म का समन्वय: एक लोकसभा सीट से 5 हजार लोग पहुंचेंगे, 100 स्पेशल ट्रेन देश के विभिन्न राज्यों से अयोध्या के लिए संचालित होंगी Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान […]
गोसेवार्थ कार्यक्रम से संकलित गौसेवा निधि गौशालाओं को सौंपी
सभापति शिवरतन अग्रवाल ने अपने जन्म दिवस पर किया था कार्यक्रमगंगापुर सिटी। नगरपरिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल के जन्मदिवस पर गत दिनों हुए गोसेवार्थ कार्यक्रम पुरानी अनाज मंडी में किया गया था। जिसमें आए हुए गो-प्रेमियों […]