अब स्वयंपाठी छात्राओं का परीक्षा केन्द्र भी रहेगा क्रिएटिव गर्ल्स कॉलेज

कोटा विश्वविद्यालय, कोटा ने परीक्षा केन्द्र का किया आवंटन

गंगापुर सिटी। कोटा विश्वविद्यालय, कोटा से संबद्ध क्रिएटिव गर्ल्स कॉलेज में सत्र 2020-21 में आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षाओं के लिए क्रिएटिव गर्ल्स कॉलेज में स्वयंपाठी छात्राओं का परीक्षा केन्द्र आवंटित किया गया है। स्वयंपाठी छात्राएं भी अब अपना परीक्षा फार्म भरते समय क्रिएटिव गर्ल्स कॉलेज का परीक्षा केन्द्र के रूप में चयन कर सकती है। कोटा विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा क्रिएटिव गर्ल्स कॉलेज को स्वयंपाठी छात्राओं का परीक्षा केन्द्र आवंटित करने पर  क्रिएटिव गर्ल्स कॉलेज के डायरेक्टर व वाणिज्य संकाय के डीन डाॅ.एस.आर.गुप्ता एवं प्राचार्य डॉ. रविबाला गोयल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि  क्रिएटिव गर्ल्स कॉलेज छात्राओं के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं सभी सुविधाओं युक्त कॉलेज है अब कला,वाणिज्य व साइंस वर्ग मे स्नातक स्तरीय परीक्षाओं के लिए स्वयंपाठी छात्राएं भी अपना परीक्षा केन्द्र क्रिएटिव गर्ल्स कॉलेज का चयन कर सकती है।