![bhagwat](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2021/09/bhagwat-1-678x381.jpg)
गंगापुरसिटी। नसिया कॉलोनी में दीनदयाल पार्क के पास चल रही भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार को नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल ने विदुषी महिमा भारद्वाज द्वारा भागवत कथा का श्रवण किया। इस दौरान बिदुषी महिमा ने सात दिवसीय भागवत कथा का संक्षिप्त सार सुनाया। इस अवसर पर सभापति ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के अपने जीवन में मन, कर्म और वचन में सकारात्मकता का भाव आता है। इस अवसर पर कमेटी सदस्यों व कॉलोनीवासियों द्वारा सभापति, भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा, नागेश शर्मा का माला एवम साफा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही कोरोना काल में दिवंगत आत्माओं को मौन रख कर श्रद्धांजलि प्रदान की गई। इस मौके पर पूर्व पार्षद पन्नी देवी, रामस्वरूप महावर, रमेश चंद्र, सुरेश चंद शर्मा, मुकेश धोबी, प्रियंका शर्मा, हिमांशु महावर आदि मौजूद थे।