अग्रवाल समाज: रेखा गर्ग बनी जिलाध्यक्ष, रेनु आर्य व सुनीता अग्रवाल को बनाया जिला महामंत्री

जिलाध्यक्ष रेखा गर्ग व जिला महामंत्री रेनु आर्य एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए।

गंगापुर सिटी। जिला अग्रवाल समाज अध्यक्ष राजेश गोयल की अनुशंसा पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक गर्ग व महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कमलेश गर्ग की सहमति से गंगापुर सिटी निवासी निवासी श्रीमती रेखा गर्ग को जिलाध्यक्ष, पूर्व पार्षद श्रीमती रेनु आर्य व सवाईमाधोपुर निवासी श्रीमती सुनीता अग्रवाल को जिला महामंत्री मनोनीत किया है।
गंगापुर सिटी अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष महेन्द्र गर्ग, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद गुट्टा ने जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए किए गए मनोनयन के लिए प्रदेशाध्यक्ष गिरीश गर्ग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक गर्ग, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कमलेश गर्ग व जिलाध्यक्ष राजेश गोयल का आभार जताया है।