खण्डेलवाल वैश्य समाज के चुनाव की घोषणा

12 मार्च को होगा मतदान
गंगापुर सिटी।
स्थानीय खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति की ओर से सत्र 2022-23 के चुनावों की घोषणा की गई।
समिति मंत्री अमित ड़ंगायच ने बताया कि चुनाव कराने हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश चंद डांस एडवोकेट एवं सह चुनाव अधिकारी दिनेश रावत एडवोकेट को नियुक्त किया गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश चंद डांस ने बताया कि चुनाव के लिए सदस्य जोडऩे की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2023 रखी गई है। मतदाता सूची का प्रकाशन, अवलोकन, आपत्ती एवं निस्तारण की तिथि 2 मार्च 2023 को रखी गई है, जिसका समय सायं 6 से 7 बजे तक रहेगा। चुनाव हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 3 मार्च 2023 को सायं 6 से 7 बजे तक रहेगी। उम्मीदवार द्वारा नाम वापसी 4 मार्च 2023 को सायं 5.30 से 7.30 बजे तक किया जा सकेगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि आवश्यकतानुसार मतदान की तारीख 12 मार्च 2023 रविवार को प्रात: 11 से सायं 4 बजे तक रहेगी। इसके बाद 4.30 बजे से मतगणना प्रारंभ कर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव कार्यक्रम स्थल खण्डेलवाल धर्मशाला भवन रहेगा। सदस्यता के लिए पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।