जन्मोत्सव सेवा सप्ताह: निराश्रितों को भोजन कराना पुण्य कार्य-सभापति

गंगापुरसिटी। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जन्मोत्सव सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को भाजपा शहर मंडल की ओर से पुरानी अनाज मंडी स्थित अन्न क्षेत्र में निराश्रित व्यक्तियों को भोजन खिलाया गया। इस मौके पर शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के मन में सेवाभाव हमेशा से सर्वोपरि रहा है। इसी भावना के अनुरूप प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। नगरपरिषद सभापति शिवरतन गुप्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील दीक्षित ने कहा कि भाजपा द्वारा पूरे सप्ताह इस प्रकार के अनेक कार्य किए जाएंगे। निराश्रितों को भोजन कराने का कार्य पुण्यार्थ कार्य है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मनोज बंसल, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, उपसभापति वीरेंद्र पुजारी, महामंत्री गोपाल धामोनिया, अशोक कमालपुरा, मिथलेश व्यास, एडवोकेट नवीन शर्मा, पूर्व उपसभापति दीपक सिंहल सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।