भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक 16 को: प्रदेश मंत्री लेंगे भाग

गंगापुरसिटी. भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक 16 जुलाई को जिला मुख्यालय पर होगी। जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री श्रवणसिंह बगड़ी होंगे। जिला महामंत्री मनोज बंसल व शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि बैठक में जिले के सभी मंडलों में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला संगठन प्रभारी, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला प्रमुख, प्रधान, चेयरमैन सहित अन्य वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।