भाजपाइयों की बैठक 9 दिसंबर को

गंगापुर सिटी। भाजपा गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला व मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों आदि के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं, पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों की बैठक 9 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से ईदगाह मोड़ स्थित सोनी मैरिज हॉल पर होगी। भाजपा विधानसभा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि उक्त बैठक में सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी मानसिंह गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।