भाजपा: चतुर्थ ई-प्रशिक्षण वर्चुअल कार्यक्रम में लिया भाग

गंगापुरसिटी। भाजपा सवाई माधोपुर की ओर से आयोजित चतुर्थ ई-प्रशिक्षण कार्यक्रम में शहर मंडल पदाधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों के रूप में भाग लिया। राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के निर्देशानुसार चतुर्थ ई-प्रशिक्षण वर्चुअल कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर इकाई के द्वारा वेब्स क्लाउड मीटिंग एप का प्रयोग करते हुए शनिवार को सुबह 9.30 बजे पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को ‘भारतीय विदेश नीति आज के संदर्भ में’ विषय पर प्रथम प्रस्तावना सत्र के दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. भरत मथुरिया ने विषय के बारे में जानकारी दी। आगामी सत्र में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक व भाजपा के बीकानेर संभाग प्रभारी काशीराम गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रथम कार्यकाल 2014 से लेकर वर्तमान में विश्व पटल पर विदेश नीति के संदर्भ में समय-समय पर समीक्षात्मक कार्य कर कई प्रकार के सुधारात्मक परिवर्तन लाकर हर दृष्टिकोण से सभी देशों के मध्य भारत को मुख्य भूमिका में लाने का काम किया। उनके द्वारा जी20, जी 7 संगठनों में देश का मान बढ़ाने का काम, कोविड-19 के दौरान सम्पूर्ण विश्व के मध्य हर प्रकार से संसाधनों की उपलब्धता व अन्य देशों को सहयोग देकर अपने आप को सिद्ध करने का काम किया गया। इसे गौरवान्वित करने वाला बताते हुए विषय के सन्दर्भ में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का ऑनलाइन संचालन आईटी संभाग प्रभारी ओम सुवालका ने किया। भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह शनिवार को 25 सितम्बर 2021 तक भिन्न-भिन्न विषयों को शामिल करते हुए ई-प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व बूथ स्तर तक मुख्य वक्ताओं के मार्गदर्शन में चलेगा। चतुर्थ ई-प्रशिक्षण वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान ओम डगोंरिया, डॉ. मधुमुकुल, महिला जिलाध्यक्ष आशा शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल, ओबीसी जिलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी सहित गंगापुर सिटी शहर से भाजयुमो जिला संयोजक उदय गुर्जर, शहर महामंत्री मिथलेश व्यास, धनेश शर्मा, एडवोकेट नवीन शर्मा, अतुल शर्मा आदि ऑनलाइन शामिल रहे।