भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल का गंगापुर भाजपा शहर मंडल द्वारा किया गया भव्य स्वागत

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल गंगापुर सिटी एक दिवसीय दौरे पर रहे। वे भाजपा प्रदेश संगठन में मंत्री बनने के बाद पहली बार गंगापुर सिटी पधारे। उनके अभिनंदन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के गंगापुर शहर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का दुपट्टा एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर गंगापुर सिटी पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि प्रदेश संगठन में नवनियुक्त मंत्री एवं खण्डार पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल पार्टी में एक सक्रिय एवं जुझारू रूप से सक्रिय रहते हैं। इसी के फलस्वरूप उन्हें सवाई माधोपुर जिले में से प्रदेश संगठन में मंत्री नियुक्त किया गया। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।
नवनियुक्त प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि वे सवाई माधोपुर जिले से जुड़े हुए हैं। सभी के प्रति लगाव है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश में जिम्मेदारी मिली है जिसको वे निभाने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने वार्ड व बूथ स्तर पर 15 से 20 आमजन को लाभान्वित कर उसकी सूची तैयार करने का जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करना है, जिससे आत्मा और भारत अभियान में संकलित विभिन्न योजनाओं से अधिकांश आमजन लाभान्वित हो सके। साथ ही उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा प्रतिपादित अंत्योदय योजना का जिक्र करते हुए उपाध्याय जी के सिद्धांतों की परिचर्चा की।