पेयजल समस्या के लिए भाजपा चलाएगी जन जागरण अभियान, 8 अक्टूबर से होगी शुरूआत

गंगापुरसिटी। भाजपा शहर मंडल की बैठक गुरुवार को नहर रोड स्थित गुलाब वाटिका में मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि 28 अगस्त को पार्टी के धरने प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने 15 दिन में पानी की समस्या का हल करने का वादा किया था, किन्तु अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कारगर कदम नही उठाये गए हंै। टेंकरों से पानी की पूर्ती भी नही हो पा रहीं है। जनता पेयजल से समस्या से परेशान है। पूर्व विधायक के सुझाव के बाद पानी की समस्या को लेकर सर्व सम्मति से जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय किया गया। इसके लिएु गंगापुरसिटी को 13 सेक्टरों में विभाजित किया गया है तथा इस कार्यक्रम के लिए विनोद अटल को प्रभारी बनाया गया है । प्रत्येक सेक्टर के पार्षद, शक्ति केंद्र प्रभारी, वूथ अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उस सेक्टर के जन जागरण अभियान को सफल बनाएंगे। बैठक में सभापति शिवरतन गुप्ता, रामसिंह खटाना, मनोज बंसल, धनसिंह मावई, विकास ठेकला, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, वेद सोनवाल, ओम प्रकाश पटेल, गोपाल धमोनिया, सुशील दीक्षित, विष्णु गुरुजी, दीपक सिंघल, सुनील विजयवर्गीय, मनोज सोनी, सोनू महावर, मनीष सिंघल, कमलेश महावर, सूरजमल लोढा, अतुल शर्मा, लक्ष्मण माली, चिरंजी लोधा, वीरू बजाज सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह रहेगा कार्यक्रम
मंडल प्रवक्त धनेश शर्मा ने बताया कि 8 अक्टूबर को प्रथम कार्यक्रम ईदगाह क्षेत्र में गुर्जर की झोंपड़ी में रखा गया है। 9 अकटुबर को अम्बेडकर धर्मशाला क्षेत्र, 10 अक्टूबर को सैनिक नगर, 11 अक्टूबर को सालोदा, 12 अक्टूबर को श्रीनिवास मील, 13 अक्टूबर को वैध कॉलोनी क्षेत्र, 14 अक्टूबर को स्टेशन रोड एवं बाबा रामदेव मंदिर कोली पाड़ा, 16 अक्टूबर को भगवती स्कूल और चूली गेट, 17 अक्टूबर को चोपड़ बाजार व 18 अक्टूबर को नहर रोड और पुरानी मंडी में कार्यक्रम होंगे।