BJP की जनाक्रोश रैली 15 को: सैंकड़ों कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा

गंगापुर शहर मण्डल व तलावड़ा मण्डल के कार्यकर्ता लेंगे भाग


गंगापुर सिटी। public anger rally
जिला सवाई माधोपुर मुख्यालय पर राजस्थान कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों व जिला प्रशासन की लापरवाह कार्यशैली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 दिसम्बर को आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली (public anger rally) को सफल बनाने को लेकर आज पूर्व विधायक के निवास पर बैठक आयोजित की गई।
गंगापुर शहर मण्डल व तलावड़ा मण्डल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. भरत मथुरिया, जनाक्रोश रैली के जिला संयोजक रामावतार मीणा उपस्थित रहे। साथ ही जिला महामंत्री मनोज बंसल, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल, प्रधान रघुनाथ, रामसिंह खटाना, संतोष मथुरिया, सावित्री शर्मा मंचासीन रहे। तैयारी बैठक की अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी व तलावड़ा मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर ने की।
तैयारी बैठक में जिला संयोजक रामअवतार मीणा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के शासनकाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बिजली की बढ़ती दरें, पेट्रोल व डीजल के वेट की बढ़ोतरी सहित बढ़ते महिला उत्पीडऩ व चोरी सहित अन्य अपराध व किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज की अनुपलब्धता जैसी कई समस्याओं से आमजन त्रस्त है।


public anger rally: आमजन की आवाज पहुंचाने के लिए किया जा रहा जनाक्रोश रैली का आयोजन

आमजन की समस्याओं को दूर कराने के प्रयास के लिए राज्य सरकार तक आमजन की आवाज पहुंचाने के लिए भारी संख्या में आमजन, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के माध्यम से जनाक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। निश्चित रूप से गंगापुर में तलावड़ा मंडल के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरत मथुरिया ने आयोजित होने वाली जनाक्रोश रैली के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने के लिए निर्देश दिए।

READ MORE: इस बार भी नहीं होगी 5वीं व 8वीं Board Exam


इस अवसर पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर द्वारा वर्तमान राजस्थान सरकार की लापरवाही, ग्रामीण क्षेत्र में आमजन हर समस्या से त्रस्त है, ऐसे सभी मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली को सफल बनाने का समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि तैयारी बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनमोहन सैनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरसी गुर्जर, राधा दीक्षित, राजू हवीबपुर, मनोज कुनकटा, पार्षद गोविंद पाराशर, महेश कटारिया, अतुल शर्मा सहित अन्य कई पार्षदों सहित गंगापुर शहर मंडल व तलावड़ा मंडल के समस्त पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।