भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया जनाक्रोश रैली में

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गंगापुर सिटी से सवाई माधोपुर की ओर भाजपा की विशाल जन आक्रोश रैली में भाग लेने के लिए अंबेडकर सर्किल के लिए रवाना हुए।
इस दौरान युवा मोर्चा के जिला सह संयोजक नागेश कुमार शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सरकार की अनैतिक रवैये के खिलाफ आज भाजपा द्वारा जिले स्तर पर कांग्रेस सरकार कि जनविरोधी नीति के खिलाफ घेरने का कार्य बेहद आवश्यक हो गया है। जनता कांग्रेस सरकार की इन नीतियों से वर्तमान में बेहद त्रस्त हो चुकी है, जिसका जवाब कांग्रेस सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में मिल जाएगा। निश्चित ही कांग्रेस सरकार के रवैये को देखते हुए इस बार विधानसभा चुनावों में भाजपा का परचम बहुमत से लहराएगा।
भाजयुमो के जिला सह-संयोजक नागेश कुमार शर्मा, एडवोकेट हिमांशु शर्मा, नागेश लोढ़ी, सुनील जोशी, रामकेश सैनी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, विवेक पाठक, पंडित गौरव शर्मा, रिजुल गर्ग, हेमराज बैरवा ठेकेदार, भारत कोली, मोहित उपाध्याय, नितेश शर्मा, नितेश सिंह जादौन समेत कई दर्जनों कार्यकर्ता सवाई माधोपुर हेतु रवाना हुए।