संसद की सुरक्षा में सेंध : मास्टरमाइंड ललित ने किया सरेंडर

पुलिस को बड़ी साजिश की आशंका

संसद (PARLIAMENT) की सुरक्षा में सेंध मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने वारदात में शामिल मास्टरमाइंड कहे जाने वाले 6वें आरोपी ललित झा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ललित स्वयं थाने आया और सरेंडर किया।

वहीं पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान क्रांतिकारी भगतसिंह द्वारा सेंट्रल असेंबली में बम फैंकने जैसी घटना को दोहराना चाहते थे। वहीं सरेंडर से पूर्व ललित ने साजिश को अंजाम दिया है। इसके तहत उसने दिल्ली आने से पहले चारों आरोपियों के मोबाइल फोन को वहीं नष्ट कर दिए।

यह भी पढ़ें-भाजपा नेता की हथेली काटने वाले 5 गुंडों के 3 मकान पर चलाया बुलडोजर

Parliament Security Breach

घटना से पहले चारों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन ललित झा को सौंप दिए थे ताकि महत्वपूर्ण जांच विवरण पुलिस के हाथ न लग सकें क्योंकि उन्हें उनकी गिरफ्तारी की आशंका थी। हालांकि, दिल्ली पुलिस झा के सभी दावों की पुष्टि कर रही है। झा भी संसद के बाहर मौजूद था और उसने इसे प्रचारित करने के इरादे से अपने दो साथियों का वीडियो बनाया।

इस बीच दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में गिरफ्तार सभी चार आरोपियों को सात दिन की हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने लखनऊ से विशेष जूते और मुंबई से कनस्तर खरीदे थे। आरोपी ने एक पर्चा ले रखा था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को एक लापता व्यक्ति घोषित किया गया था और कहा गया था कि जो व्यक्ति उन्हें ढूंढेगा उसे स्विस बैंक से पैसे दिए जाएंगे। आरोपियों ने प्रधानमंत्री को घोषित अपराधी की तरह दिखाया।