भाविप विवेकानंद: गो सेवा के साथ संस्कृति सप्ताह का आगाज

गंगापुरसिटी। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद की ओर से 25 से 27 सितम्बर तक संस्कृति सप्ताह मनाया जाएगा। शनिवार को संस्कृति सप्ताह के प्रथम दिन 108 फुटीय गौशाला दौलतपुर में गो सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव मयंक शर्मा ने बताया कि भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व वंदेमातरम् के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सभी ने आस्था व निष्ठा के साथ गोवंश को चारा खिलाया । साथ ही गायों के चारे की व्यवस्था के लिऐ परिषद सदस्यों ने 13400 रुपए गौशाला क़ो सहयोग प्रदान किया। शाखा अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सभी का स्वागत किया।

READ MORE: REET EXAM 26 को: बसों के लिए रही मारामारी, अधिकारियों ने जायजा ले दिए निर्देश

प्रांतीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंघल, प्रांतीय नेत्र चिकित्सा शिविर प्रभारी विश्वबंधु आर्य, पूर्व अध्यक्ष विनोद खंडेलवाल ने संस्कृति सप्ताह के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उपाध्यक्ष संतोष बंसल, कोषाध्यक्ष मनीष सिंघल, नरदेव गुप्ता, नेमीचंद अग्रवाल, सुनील बंसल, अरविंद रावत, दुलीचंद गर्ग, अरविंद तिवारी, महेश चंद गुप्ता, सुरेश गुप्ता, स्वाति शर्मा, मंजू सिंघल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे । सचिव ने बताया कि संस्कृति सप्ताह के दूसरे दिन रविवार दोपहर पुरानी अनाज मंडी स्थित मानव सेवा के तहत निराश्रितों को भोजन का कार्यक्रम रखा गया है।