अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति: जाने कौन बने पदाधिकारी और कौन सदस्य?

गंगापुरसिटी। अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति के चुनाव रविवार को रिटायर्ड प्राचार्य हरिचरण गुप्ता व रिटायर्ड मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिर्राज प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में चुनाव अधिकारी बाबूलाल कुनकटा, सतीश महस्वा व रिटायर्ड एएओ कैलाशचंद द्वारा सम्पन्न कराए गए। चुनाव अधिकारी बाबूलाल कुनकटा ने बताया कि अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति गंगापुरसिटी की आमसभा में चुनाव प्रक्रिया के तहत सबसे पहले कार्यकारिणी के 20 सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हुआ। इसके बाद पदाधिकारियों के चुनाव कराए गए। सभी की सहमति से राधा मोहन गोयल पीलोदा वाले निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार कैलाश चंद सपोटरा वाले उपाध्यक्ष, घनश्याम गुप्ता सेवा वाले महामंत्री, सतीश कुमार गर्ग मंत्री, बिहारी लाल गुप्ता कोषाध्यक्ष, जगदीश प्रसाद गुप्ता संगठन मंत्री तथा कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार गुप्ता लेदिया वाले, राजेंद्र कुमार गुप्ता, रविन्द्र कुमार सिंघल, जगदीश प्रसाद बंसल, रामबाबू गुप्ता , चेतन प्रकाश गोयल, चन्द्रकेश सिंघल, सीताराम गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, मुकेन्द्र कुमार गोयल, गोपाल लाल गुप्ता, नितिन बंसल, केशव कुमार गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए। आमसभा मे अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति सदस्य उपस्थित थे।