विधायक गौत्तम मीना व यूपी मंत्री विजय कश्यप के निधन पर शोक जताया

विधायक गौतम लाल मीणा के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर जोशी की संवेदना 
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक गौतम लाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 
डॉ जोशी ने कहा  कि स्वर्गीय श्री गौतम लाल कुशल जनप्रतिनिधि एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे। उनका अपने क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों से अच्छा व्यवहार था। विधानसभा मैं  भी वे जनसमस्याओं की आगे बढ़कर पैरवी करते थे। डॉ जोशी ने कहा कि उनके निधन से जन  सेवा  के  क्षेत्र में क्षति हुई है । क्षेत्र के लोग उन्हें सदैव याद रखेंगे। 
विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों व धरियावाद क्षेत्र के लोगों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।

राज्यपाल की शोक संवेदना
राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधायक श्री गौतम लाल मीणा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उप्र के मंत्री कश्यप के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।