नागपुर में Congress Maharally 28 को, राहुल गांधी की न्याय यात्रा मकर संक्रांति से

Congress Maharally: मणिपुर से मुंबई के बीच 20 मार्च तक तय करेगी 14 राज्य, 62 सौ किमी सफर

Congress Maharally: नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी (मकर संक्रांति) से मणिपुर से भारत न्याय यात्रा (Bharat Nyay Yatra) शुरू करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई पहुंचेगी। न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी बस से और पांवों से करीब 62 सौ किमी का सफर तय करेंगे।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों को बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा करेगी। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी।

READ MORE: Ayodhya Ram Mandir: सांसद और विधायक तीन माह में ढाई करोड लोगों को अयोध्या पहुंचाएंगे

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े इस यात्रा को झंडी दिखाएंगे। भारत न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है। इस यात्रा में राहुल युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर आए लोगों से मुलाकात करेंगे। बस यात्रा से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जाएगा। यात्रा में कुछ छोटे हिस्से को रुक-रुककर पैदल भी कवर किया जाएगा।

Congress Maharally

इसके अलावा 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी नागपुर में महारैली (Congress Maharally) करेगी। इसका नाम है- हैं तैयार हम। इस महारैली से 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा। इससे पूर्व राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। जो तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुई थी।

श्रीनगर में यात्रा के समापन के मौके पर शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में राहुल गांधी ने कहा था कि मैंने यह यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि देश की जनता के लिए की है। हमारा उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है जो इस देश की नींव को नष्ट करना चाहती है। यात्रा में मशहूर हस्तियों, लेखकों, सैन्य दिग्गजों सहित विपक्ष के नेता भी शामिल हुए थे।