कोरोना का संकट: गरीब व असहाय लोगों को नहीं मिली राशन सामग्री

गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी शहर भारतीय जनता पार्टी एवं नागरिक सुरक्षा समिति द्वारा गरीब व असहाय लोगों को सरकार की ओर से वितरित किया जा रहा राशन एवं निशुल्क गेहूं नहीं मिलने की शिकायत कई बार करने के बावजूद वंचितों को अभी तक भी राशन सामग्री नहीं मिली है। सरकार के स्तर पर जो सर्वे कराया गया वह भेदभाव पूर्ण रहा है, जिसको दबी जुवान से सरकारी नुमाईन्दे एवं जनप्रतिनिधि भी स्वीकार कर रहे हैं। यही कारण है कि सरकारी स्तर पर भी भाजपा के दबाव में दुबारा सर्वे हो रहा है।
भाजपा गंगापुर शहर मण्डल अध्यक्ष वीरु पुजारी ने बताया कि भाजपा एवं नागरिक सुरक्षा समिति द्वारा जिन लोगों को राशन नहीं मिला, जो वास्तव में इसके हकदार हैं, उनका एक सेम्पल सर्वे कराया गया है। उसकी एक सूची रविवार को उन्होंने पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर को सौंपीं है, जिसमें करीब 900 वंचित लोगों के नाम हैं।
मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक गुर्जर द्वारा इस सूची को सोमवार को प्रशासन को सौंपा जाएगा।