CORONA IN INDIA: 24 घंटों में CORONA के 91 हजार नए केस

CORONA IN INDIA: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। देश में 81 दिन बाद एक बार फिर सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 2,14,004 हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 90,928 नए मामले आए, 19,206 रिकवरी हुईं और 325 लोगों की कोरोना से मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में अब तक मिले कुल मामलों में से सिर्फ 0.61 फीसदी ही एक्टिव केस हैं। साथ ही बीते 24 घंटे की बात करें तो एक्टिव केस में 42,174 मरीज बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना वायरस की रफ्तार तेज होने से रोजाना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.18 फीसदी हो गई है। सिर्फ दिल्ली में ही पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी के ऊपर पहुंच गया है। देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 797 और 465 मामले हैं। ओमिक्रोन के 2,630 मरीज़ों में से 995 मरीज़ रिकवर हो गए हैं।

READ MORE: संक्रमण की रोकथाम के लिए महामारी सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा-निर्देश

कोरोना अपडेट्स..

  • दिल्ली सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुटि्टयां रद्द कर दी हैं। आदेश के मुताबिक, अगले आदेश तक मेडिकल लीव को छोड़कर न तो कोई छुट्टी दी जाएगी और न ही किसी को स्टेशन छोड़ने की अनुमति होगी। यहां ओमिक्रॉन की वजह से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राजधानी में 24 घंटे में ही 10,665 नए कोरोना केस मिले हैं।
  • ओडिशा में 7 जनवरी से 1 फरवरी तक 12वीं क्लास तक के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि, 10वीं और 12वीं की ऑनलाइन क्लास चलती रहेगी। ओडिशा सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी की है।

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 26,538 लोग संक्रमित पाए गए। 5331 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 67.57 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.41 लाख लोगों की मौत हो गई। 87, 505 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष और जेजे अस्पताल के डॉ. गणेश सोलंकी ने बताया कि मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों में पिछले 3 दिनों में कुल 230 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

2. पश्चिम बंगाल
यहां बुधवार को 14,022 लोग संक्रमित पाए गए। 6438 लोग ठीक हुए और 17 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.78 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,827 लोगों की मौत हो गई। 33,042 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
यहां बुधवार को 10,665 लोग संक्रमित पाए गए। 2239 लोग ठीक हुए और 8 मौतें दर्ज की गई। अब तक राज्य में 14.74 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,121 लोगों की मौत हो गई। 23,307 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

4. केरल
यहां बुधवार को 4801 लोग संक्रमित पाए गए। 1813 लोग ठीक हुए और 29 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 52.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 51.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 48,895 लोगों की मौत हो गई। 22,910 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

5. तमिलनाडु
यहां बुधवार को 4862 लोग संक्रमित पाए गए। 688 लोग ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,814 लोगों की मौत हो गई। 16,577 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

READ MORE: नवीन स्कूल के 147 बच्चों को लगा कोरोना टीका

8 अन्य राज्यों की स्थिति

1. राजस्थान
यहां बुधवार को 883 लोग संक्रमित पाए गए। 48 लोग ठीक हुए और 2 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,967 लोगों की मौत हो गई। 5016 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. मध्य प्रदेश
यहां बुधवार को 594 लोग संक्रमित पाए गए। 78 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,535 लोगों की मौत हो गई। 1544 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां बुधवार को 2036 लोग संक्रमित पाए गए। 51 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 17.16 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,916 लोगों की मौत हो गई। 5158 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

4. पंजाब
यहां बुधवार को 1796 लोग संक्रमित पाए गए। 44 लोग ठीक हुए और 4 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.87 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,657 लोगों की मौत हो गई। 4434 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

5. हरियाणा
यहां बुधवार को 2176 लोग संक्रमित पाए गए। 176 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 7.79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,066 लोगों की मौत हो गई। 6036 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

6. गुजरात
यहां बुधवार को 3350 लोग संक्रमित पाए गए। 236 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,126 लोगों की मौत हो गई। 10,994 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. छत्तीसगढ़
यहां बुधवार को 1615 लोग संक्रमित पाए गए। 29 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,605 लोगों की मौत हो गई। 4562 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

8. बिहार
यहां बुधवार को 1659 लोग संक्रमित पाए गए। 184 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 7.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,096 लोगों की मौत हो गई। 3697 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

READ MORE: अनूठी पहल: जरुरतमंद बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन

CM योगी ने स्कूलों को बंद करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश में 10वीं तक के सभी स्कूलों को 16 जनवरी 2022 तक बंद करने का फैसला लिया गया है। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक 10वीं तक के सभी स्कूलों में उत्तर प्रदेश में 16 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाए। 11-12वीं कक्षा के बच्चों को केवल टीकाकरण के लिए ही स्कूल बुलाया जाए। बच्चों को टीकाकरण के अगले दिन छुट्टी दी जाएगी।