राजस्थान में कोरोना ने कई नेताओं की जान ली

कोरोना के कहर से राजस्थान में अब तक हजारों मौत हुई है। इसके कहर से कोई नहीं बचा। अमीर हो गरीब। नेता हो या अधिकारी, किसी को नहीं बख्शा इस महामारी ने। वैक्सीनेशन के आने से कुछ आस बंधी है। आपको बता दें कि टीकाकरण में हमारा राज्य देश में पांचवें स्थान पर है।
राजस्थान में 18 साल से अधिक उम्र के लोग करीब 5 करोड़ 15 लाख है। अब तक करीब 1.40 करोड़ से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।
आपको जानकारी दें कि भाजपा की तुलना में कांग्रेस जनप्रतिनिधि अधिक कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

READ MORE: Tauktae Cyclone रौद्र रूप में, कर्नाटक में 4 जनों की मौत, गुजरात में यलो अलर्ट जारी

कोरोना की दूसरी लहर ने अनेक बड़े नेताओं को अपनी चपेट में लिया है। इनमें प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राज्य मंत्री सुभाष गर्ग, विधायक अमीन कागजी, कृष्णा पूनियां, दीपेंद्र सिंह शेखावत, पीआर मीणा, रामनिवास गावडिय़ा, पानाचंद मेघवाल और नरेंद्र बुढ़ानिया हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री गोपाल बाहेती और बाल आयोग की चेयरमैन संगीता बेनीवाल शामिल हैं।
दूसरी ओर भीलवाड़ा से भाजपा सांसद सुभाष बहेडिय़ा, राजस्थान सहाड़ा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रतनलाल जाट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक अशोक लाहोटी सहित कुछ विधायक और पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
वर्ष 2020 में आए कोरोना में चार मंत्री- मंत्री उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, डॉ. रघु शर्मा और सुखराम विश्नोई पॉजिटिव हुए थे। केंद्रीय मंत्री और सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, किरोड़ी लाल मीणा, राजेंद्र गहलोत, हनुमान बैनीवाल भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
इसके अलावा विधायक सचिन पायलट, रमेश मीणा, विश्वेंद्र सिंह, रफीक खान, हेमाराम चौधरी, राजेंद्र पारीक, दानिश अबरार, रामलाल जाट, राम नारायण मीणा, राजेंद्र राठौर, सतीश पूनियां, कैलाश मेघवाल, नरपत सिंह राजवी, मदन दिलावर, कालीचरण सराफ, अशोक लाहोटी, अर्जुन लाल जींगर, हम्मीर सिंह भायल, अनीता भदेल, चंद्रभान सिंह आक्या सहित कई विधायक कोरोना की चपेट में आए। इनके अलावा पूर्व मेयर ज्योति खण्डेलवाल, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।
कोरोनाकाल में राजसमंद से भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी व सहाड़ा से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी की मौत हो चुकी है।
कोरोना से पूर्व मंत्री मानिकचंद्र सुराणा, हरिसिंह, ललित भाटी की भी मौत हो चुकी है।