सर्व ब्राह्मण महासभा का डांडिया महोत्सव 10 को, बैठक में तैयारियों पर चर्चा

गंगापुरसिटी। सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में 10 अक्टूबर को विजय पैलेस में डांडिया महोत्सव आयोजित होगा। महोत्सव की तैयारी को लेकर बुधवार को सर्व ब्राह्मण समाज डांडिया आयोजन समिति की बैठक सर्व ब्राह्मण जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सावित्री शर्मा की अध्यक्षता में हुई। महिला प्रकोष्ठ सर्व ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष शारदा शर्मा ने डांडिया महोत्सव आयोजन के बारे में जानकारी दी। कल्पना शुक्ला, अर्पणा शर्मा, शोभा दीक्षित, हेमंत शर्मा, सुरेश शर्मा, गोविंद दीक्षित, शैलेंद्र शर्मा ने आयोजन के सम्बन्ध में विचार व्यक्त किए। साथ ही सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई। महिलाओं को डांडिया स्वयं लाना होगा। ड्रेस भी निर्धारित की गई। महिलाओं के लिए लाल साड़ी, लहंगा चुन्नी तथा पुरुषों के लिए सफेद शर्ट व किसी भी कलर का पेंट निर्धारित किया गया।

READ MORE: जिला उपाध्यक्ष बनने पर कासलीवाल का किया अभिनंदन

महोत्सव मेंबेस्ट कपल, बेस्ट डांसर, बेस्ट ड्रेस अप आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं एवं बालिकाएं आयोजन समिति से संपर्क कर सकती है। बैठक में उषा चतुर्वेदी, समर सिंह, कविता लाटा, रवि उपाध्याय, धीरज दीक्षित, ममता अमरगढिय़ा, सपना शर्मा, आरती शर्मा, अंजली शर्मा, उषा चतुर्वेदी, विमलेश अवस्थी, रजनी उपाध्याय, अंजली शर्मा, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, देवेंद्र पाठक, गोपाल शर्मा, गोपाल सरकंडी, देवेंद्र शर्मा, प्रदीप गौत्तम आदि मौजूद थे।