जिला उपाध्यक्ष बनने पर कासलीवाल का किया अभिनंदन

गंगापुरसिटी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देश पर स्थानीय निवासी विजेन्द्र जैन कासलीवाल को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर दिगम्बर जैन समाज व दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप गंगापुरसिटी के पदाधिकारियों ने विजेन्द्र जैन कासलीवाल का माला व साफा पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर दिगम्बर जैन सोशल गुप अध्यक्ष विमल जैन, दिगम्बर जैन शोसल गु्रप फेडरेशन राजस्थान रीजन संगठन सचिव नरेन्द्र जैन नृपत्या, संस्थापक अध्यक्ष सुमेर जैन, कैशियर कृष्ण कुमार जैन, वीरेन्द्र जैन, राजेश काला, प्रीति सोनी, शांति देवी, शशि सोनी, कैलाशचंद जैन, चांदमल जैन आदि मौजूद थे।