भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की घोषणा

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया एवं जिले के प्रभारी हरिहरलाल पारीक के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है।
जिलाध्यक्ष डॉ. मथुरिया ने बताया कि तत्काल प्रभाव से कार्यकारिणी में सोशियल इंजीनियरिंग एवं सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ नामों की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पार्टी की रीति-नीति अनुसार देश, समाज का कार्य करने का आग्रह किया है।
मथुरिया द्वारा घोषित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर हरिओम गर्ग, मुरारीलाल वैष्णव, राजेश गोयल, गीता सैनी, शंकरलाल सैनी, भवानी सिंह मीना, रामसिंह खटाना, कमल सिंह मीना को मनोनीत किया है।
इसी प्रकार जिला महामंत्री पद पर आचार्य लोकेन्द्र शर्मा, मनोज बंसल, हरकेश मीना तथा मंत्री पद पर हरिप्रसाद गुप्ता, श्रीमती अंजू जाटव, रामजीलाल बैरवा, विशम्भर गुर्जर, श्रीमती सावित्री शर्मा की घोषणा की गई है।