Bengal Political Update: धरना-प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए

गंगापुर सिटी। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद जिस प्रकार से प्रायोजित तरीके से हिंसा हो रही है, उसमें टीएमसी पार्टी के असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा का जिस प्रकार नंगा नाच किया जा रहा है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जलना, माँ-बहनों की अस्मत लूटना, मारपीट एवं हत्या करने जैसी घटनाएं लोकतंत्र को कलंकित करने वाली है, जो लगातार जारी है।
पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज पूरे देश में भाजपा के इस जन जागरण अभियान के तहत वर्चुअल संवाद, सांकेतिक धरने-प्रदर्शन एवं ज्ञापनों के माध्यम से जन जागरण शुरू हुआ, जो लगातार तीन दिन तक जारी रहेगा।
गंगापुर सिटी में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में आज भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को बर्खास्त करने तथा राष्ट्रपति शासन लगाने आदि मांगों को लेकर बाईपास स्थित उनके निवास के बाहर एक सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया गया। जिसके माध्यम से पश्चिम बंगाल में संवैधानिक मर्यादाओं का मान-सम्मान रखते हुए लोकतंत्र बचाते हुए जबरदस्त नारेबाजी कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि चुनाव बाद इतने बड़े स्तर पर हिंसा होना एवं 16 हजार घटनाओं के बाद किसी की गिरफ्तारी नहीं होना, राज्यपाल पर हमला होना एक तरीके से संविधान पर हमला है, जो संघीय ढांचे को चुनौती है। कानून इसकी मान्यता नहीं देता है। ऐसे में लोकतंत्र विरोधी हिंसा का तांडव करने वाली ममता सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि देशभर के भाजपा कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ता के साथ है। आवश्यकता पड़ी तो देशभर के कार्यकर्ता बंगाल कूच करेगा और ममता सरकार की गुंडागर्दी को खत्म करके बंगाल के स्वाभिमान को बहाल करेगा। धरने को पार्टी नेता सुशील दीक्षित, विनोद अटल, सभापति शिवरतन अग्रवाल, उपसभापति वीरेंद्र पुजारी, मण्डल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, जिला महामंत्री नवीन एडवोकेट ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्णरूपेण लॉकडाउन नियमों का पालन किया गया।
इस अवसर पर पण्डित मोहन आचार्य, मण्डल महामंत्री मिथलेश व्यास, पार्षद सावित्री शर्मा, बबलू चोधरी, भवानी गुर्जर, योगेंद्र शर्मा, कमलेश महावर, पार्षद कृष्ण कुमार झाम, रवि गोठवाल, गिर्राज गुप्ता, गोपाल धामोनिया, बत्तीलाल प्रजापत, धनेश शर्मा, गोपाल गर्ग, मनीष सिराधना, चिरंजीलाल लोधा, रमेश चंद गौतम, सुरेश कटारिया, गोविंद पाराशर, अशोक कमालपुरा, जितेंद्र शर्मा, राहुल गर्ग आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।