गंगापुरसिटी। शहर में इन दिनों गंदे पानी की आपूर्ति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जलदाय विभाग की ओर से पिछले कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे लोगों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। पार्षद जगदीश खटाना ने बताया कि विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोग आजिज आ गए हैं। स्थानीय स्तर पर कई शिकायतों के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में लोग बीमारी की चपेट में आ रहे है। विधायक को अवगत कराने पर भी सुधार नहीं हुआ है। पार्षद खटाना ने मुख्यमंत्री को मेल भेज कर समस्या का समाधान कर लोगों को राहत प्रदान करने की मांग की है। इधर, उपखण्ड अधिकारी अनिल चौधरी ने इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता किरोड़ीलाल को व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए हैं।
Related Articles
REET EXAM में सहयोग: भारत विकास परिषद शाखा कुशालगढ़ ने 6 परीक्षा केन्द्रों पर लगाए अपने कार्यकर्ता
गंगापुर सिटी। भारत विकास परिषद शाखा कुशालगढ़ की ओर से गंगापुर सिटी में हुई रीट की परीक्षा में 6 परीक्षा स्थल पर परीक्षार्थियों के पूर्ण सहयोग की जिम्मेदारी ली गई। शाखा द्वारा रीट की परीक्षा […]
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई, सामान्य चिकित्सालय में बांटे फल
गंगापुर सिटी। शिवाजी क्लब गंगापुर सिटी के तत्वावधान में शिवाजी महाराज की जयंती पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व श्रध्दा सुमन अर्पित कर सादर नमन किया।शिवाजी क्लब यूथ […]
Mahavir Jayanti 2023: भगवान महावीर ने किया नगर भ्रमण, शोभायात्रा में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे
मुख्यमंत्री सलाहकार व विधायक रामकेश मीना ने ध्वज दिखा रथ को किया रवाना प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा, भगवान को पालकी व रथ में किया विराजित गंगापुर सिटी। भगवान महावीर जयन्ती (Bhagwan Mahvir Jayanti) के […]