गंगापुर के डॉ. संजीव उपाध्याय निभा रहे फर्ज, कोरोना अभियान में दे रहे सेवा

गंगापुर सिटी। कोरोना से जंग जीतने के लिए हाड़ौत्या कॉलोनी निवासी डॉ. संजीव उपाध्याय कोरोना अभियान में जी-जान से अपनी सेवा देने में लगे हुए हैं।
डॉ. संजीव उपाध्याय दिल्ली सरकार में आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर बदरपुर में कार्यरत हैं। जब से कोरोना अभियान प्रारंभ हुआ है तभी से लगातार अपनी चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। वे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के पूर्व छात्र हैं। डॉ. उपाध्याय के पिताजी बाबूलाल शर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक तथा मां सीता शर्मा सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। उन्हें अपने बेटे की सेवाओं पर गर्व है।
डॉ. उपाध्याय का कहना है कि मरीजों को अपनी ओर से पूरी सेवा दे रहा हूँ। इस काम से बहुत ही खुशी मिलती है कि कोरोना योद्धा बनकर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।