सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों पर दिया जाएगा जोर- रीना पल्लीवाल

विश्व पर्यावरण दिवस: पौधा रोपकर ली संरक्षण की जिम्मेदारी

कुशला खूंटेटा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रीना पल्लीवाल के जिलाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
गंगापुर सिटी।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन गंगापुर सिटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए विजय पैलेस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन की महिलाओं ने पौधा रोपकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी ली।
कार्यक्रम की शुरुआत गीता महरवाल ने गणेश वंदना से की। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हेमा गुप्ता, रक्षा बरडिया, रेनू गुप्ता, मीनाक्षी, सुनीता आर्य, रचना मित्तल ने नृत्य की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती कुशला खूंटेटा एवं जिला अध्यक्ष सवाईमाधोपुर श्रीमती रीना पल्लीवाल का स्वागत-सम्मान किया गया।
जिलाध्यक्ष रीना पल्लीवाल, जिला महामंत्री रचना मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वर्षा नाटानी, उपाध्यक्ष साक्षी अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य रक्षा बरडिया, ममता गोयल ने पूर्व जिला कार्यकारिणी का सम्मान किया।
संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती पल्लीवाल ने पूर्व जिला कार्यकारिणी के कार्य की प्रशंसा की। साथ ही सामाजिक सरोकार से जुडें कार्यों को ओर मजबूती देन का विश्वास दिलाया।
संगठन की संरक्षक श्रीमती छगनी बरडिया, श्रीमती उषा सेठी ने पूर्व कोषाध्यक्ष श्रीमती सुधा गुप्ता का माला पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला गंगापुर इकाई की अध्यक्ष श्रीमती रेखा गुट्टा, अग्रवाल महिला संगठन की अध्यक्ष संजना मित्तल, मिर्जापुर अग्रवाल महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती रजनी गोयल एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती शिप्रा गोयल, जैन समाज से मोनिका जैन, खण्डेलवाल समाज से अनीता दुसाद का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती दुलारी, सरिता, कृष्णा, कौशल्या, पूजा, सुधा, आरती, ममता, सीता, नीलम, सुमन, मधु, लता, आशु सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। इस मौके पर मौजूद महिलाओं ने संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती रीना पल्लीवाल के मनोनयन पर खुशी जताई और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
मंच संचालन रेनू गुप्ता ने किया।