100 मोस्ट पावरफुल महिलाओं में वित्त मंत्री निर्मला पांचवी बार शामिल

फोर्ब्स ने जारी की इस वर्ष की सूची, तीन अन्य भारतवंशी ने भी बनाई जगह

हर वर्ष विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी करने वाली अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने इस वर्ष की सूची जारी की है। सूची में लगातार पांचवी बार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना स्थान बनाए रखा है। गौरतलब है कि इस सूची में चार प्रमुख मेट्रिक्स के आधार पर रैंकिंग तय की जाती है। यह है- पैसा, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव के क्षेत्र। फोर्ब्स द्वारा जारी सूची में जर्मनी की उर्सुला वॉन डेर लेयेन टॉप पर है। वहीं भारत की फोर्ब्स की 100 सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में भारतवंशी महिलाओं ने भी जगह बनाई है।

इस लिस्ट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 32वें स्थान पर हैं। एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ रोशनी नाडऱ मल्होत्रा 60, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया चेयरपर्सन सोमा मंडल 70, और बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार-शॉ 76वें स्थान पर हैं। सूची में यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बॉस क्रिस्टीन लेगार्ड द्वितीय तथा अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमल हैरिस तृतीय स्थान पर हैं।