गायों को हरा चारा खिला पूर्व सभापति ने मनाया जन्मदिन

गंगापुरसिटी. नगर परिषद की पूर्व सभापति संगीता बोहरा ने अपना जन्म दिन कुशाललेक के पास नहर रोड स्थित श्रीगोपाल गौशाला में श्रीश्याम महिला मित्र मंडल उदेई मोड़ की पदाधिकारियों के साथ गौ माताओं को हरा चारा खिलाकर सादगी पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर पूर्व सभापति ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता पंचगव्य देने वाली पवित्र धरोहर हैं। हमें अपने घरों में गौ माता का पालन कर पुण्य प्राप्त करना चाहिए। गौ माता के पालन से वास्तु दोष स्वयं ही खत्म हो जाता हैं।
इस अवसर पर कल्पना शुक्ला, पूर्व पार्षद रेणु आर्य, बबली सैन, चित्र गुप्ता, स्नेहा गुप्ता, निशा गुप्ता, राखी सोनी, अंजली दुबे, रजनी नामा, रूचि शर्मा, सुमन गुप्ता मौजूद थी।