प्रदेश नेताओं के साथ पूर्व विधायक ने किया झुंझुनू शहर मण्डल में प्रवास

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी के विशेष कार्य योजना के तहत प्रदेश में 42 मंडलों में एक साथ आज ही के दिन प्रवास तय किए गए थे। इसी योजन के तहत गंगापुर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने शहर मंडल झुंझुनूं में प्रवास किया। प्रात: 10 बजे शहर मंडल के अध्यक्ष कमलकांत शर्मा एवं टीम ने उनकी अगुवानी की। तत्पश्चात 11 बजे बूथ अध्यक्ष, महामंत्री सहित कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं से बूथ संरचना, मंडल प्रतिनिधि एवं आगामी पन्ना प्रमुख नियुक्ति आदि की जानकारी ली। सरकार के खिलाफ आगामी आंदोलनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साथ इस बात का संकल्प दिलाया कि झुंझुनू में भाजपा का कमल खिलेगा। इसके बाद संयुक्त कार्यसमिति की बैठक ली गई, जिसमे सभी 7 मोर्चों से गतिविधि की जानकरी लेते हुए मोर्चो की बैठकों को सशक्त करने का आह्वान किया गया।
इसी के साथ सभी मोर्चों से सोशल मीडिया को प्रभावी बनाने का भी आह्वान किया गया। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह केसाथ शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात शाम को शहर के प्रसिद्ध मंदिर नाजी की टीला, पुरानी सती का मंदिर, मंशा माता मंदिर, खाटू श्याम बाबा के दर्शन एवं पूज्य साधु संतो से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर महामंत्री विजेंद्र हटवाल, नगर उपाध्यक्ष सावित्री सैनी, चंद्र प्रकाश सैनी, प्रतिपक्ष नेता बुधराम सैनी, मनोज कुमावत, सूरज शिला, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र शेखावत, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्र कुमावत, ओबीसी मोर्चा से सुशील भार्गव, अल्पसंख्यक मोर्चा के खलील शिलावट, जाकिर चौहान आदि मौजूद रहे।