प्रधान प्रखर कौशल का किया स्वागत

Gangapur city news: स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज अंता से नव निर्वाचित प्रधान प्रखर कौशल का स्वागत किया गया।
प्रधान कौशल आज कोटा से करौली निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। ज्ञातव्य रहे कि प्रखर कौशल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ऊर्जा मंत्री रहे रघुबीर कौशल के पौत्र हैं।
स्थानीय अमरगढिया भवन पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, डॉक्टर निर्मल अमरगढिया, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, राजेन्द्र कुसुम, रजनीश, विष्णु शर्मा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ममता शर्मा आदि ने साफा व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके साथ भाजपा के हाड़ौती संभाग के वरिष्ठ नेता अरविंद कौशल का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।