राम जन्म की गाई बधाई, माता की महिमा सुनाई

अग्रवाल महिला सेवा समिति का नवरात्र व रामनवमी उत्सव

श्रद्धाभाव के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाएं

गंगापुर सिटी। अग्रवाल महिला सेवा समिति के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में नवरात्र व रामनवमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस दौरान समिति अध्यक्ष संजना मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा भजनों व गीतों की प्रस्तुति दी गई।
महामंत्री हेमलता अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले जिलाध्यक्ष रेखा गर्ग, महामंत्री रेनु आर्य, सरोज गर्ग, मंजू मंगलम, पुष्पा गर्ग, सरला गोयल, गीता गर्ग, राजेश मित्तल, रजनी गोयल, माया गुप्ता, शशिबाला आदि ने भगवान श्रीराम व देवी मां के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महिलाओं ने राम जन्म पर गीत प्रस्तुत कर बधाई गाई। साथ ही संगीत की धुन के साथ मां दुर्गा के भजन ‘मेरे सरकार आए हैं, लाल-लाल मेरी मां का चोला लाल…, ‘कैसे आयो मेले में बता दे लांगुरिया आदि भजनों की प्रस्तुति देकर भाव-विभोर कर दिया।
संयोजक शारदा आर्य व विद्या देवी ने बताया कि महिलाएं एक ही रंग का परिधान पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुई।
इस दौरान नई महिला सदस्यों का अग्रसेन दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुनीता सरल, लक्ष्मीदेवी, मंजू सिंहल, पिंकी गुप्ता, अनिता मित्तल, सरिता बजाज, अनीता पंसारी, पुष्पा आदि महिलाएं मौजूद थी।