![goodatrain](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2020/05/goodatrain-678x381.jpg)
गंगापुर सिटी। रविवार को सुबह करीब 11 बजे पीलोदा स्टेशन पर मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतर गया, जिसकी सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन मास्टर ने बताया कि सुबह सवा ग्यारह बजे आपात सायरन बजा, जिसके बाद 11.35 बजे दुर्घटना आपात राहत गाडी ब्रेकडाउन रेलकर्मियो को लेकर रवाना हुई। आपात राहत कर्मियो ने मालगाड़ी को आवश्यक मरम्मत कर पटरी पर चढ़ाया। इस दौरान करीब 2 घंटे तक ट्राफिक जाम रहा।